Wheat Rate Hike : हर दिन बढ़ रहे गेहूं के दाम, अब इतने में बिक रहा है प्रति क्विंटल गेहूं ​​​​​​​

0

 

 

 News – (wheat rate today)। अब गेहूं का सीजन आधा बीतने वाला है। ऐसे में गेहूं की खरीद और आवक में जो तेजी देखी जा रही है वह पिछले सीजन से अधिक है। इस बार सरकार की ओर से बढ़ाए गए एमएसपी (wheat MSP) के कारण उत्पादन भी अधिक बताया जा रहा है। अब गेहूं के दाम हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अलग अलग राज्यों में अब प्रति क्विंटल गेहूं के रेट (gehu ka bhav) में भिन्नता दिखाई दे रही है। अधिकतर मंडियों में एमएसपी  से ऊपर गेहूं बेचने का मौका किसानों को मिल रहा है।

अलग-अलग रेट पर बिक रही गेहूं –

देश के कई राज्यों में गेहूं एमएसपी 2425 रुपये (wheat MSP) प्रति क्विंटल के करीब बिक रही है तो कुछ राज्यों में ये 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर बेची जा रही है। महाराष्ट्र की मुंबई मंडी व गोवा में प्रति क्विंटल गेहूं के दाम 5700 रुपये (wheat rate hike) से भी ज्यादा हैं। इस तरह से गेहूं का अलग अलग भाव देखने को मिल रहा है। मंडियों व बाजार में गेहूं के दामों (gehu ke daam) में अंतर साफ नजर आ रहा है।

राजस्थान व यूपी में गेहूं के भाव में तेजी –

राजस्‍थान में लगभग सभी मंडियों (mandi bhav) में गेहूं की कीमत एमसपी से ऊपर चल रही है। कुछ मंडियों में भाव इससे नीचे भी बने हुए हैं। 150 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं पर बोनस भी मिल रहा है। राजस्थान में गेहूं के भाव (wheat price in rajasthan) में तेजी है। यूपी की कई मंडियों में गेहूं की कीमत औसत रूप से एमएसपी के 2475 रुपये के करीब ही बनी हुई हैं। यहां पर किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं पर 20 रुपये बोनस दिया जा रहा है। इन राज्यों की अलग अलग मंडियों (mandi news) में कुछ इस तरह से हैं गेहूं के भाव –

राजस्‍थान की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव-

मंडी        न्‍यूनतम कीमत     अध‍िकतम कीमत     
बस्‍सी            2428        2546
कपासन        2404        2807
लालसोट        2358        2578
मालपुरा        2306        2395
मंडावरी        2438        2524
मनोहर थाना        2455        2564
रानी            2447        2462
सूरतगढ़        2483        2544
विजयनगर        2252        2451
नोट : गेहूं के दाम रुपये प्रति क्विंटल में हैं।

यूपी की मंडि‍यों में गेहूं का भाव-

मंडी            न्‍यूनतम कीमत     अध‍िकतम कीमत     
सीतापुर        2405            2460
तमकुही रोड        2425            2440
विलथरा रोड        2500            2600
पुवाहा            2425            2445
रायबरेली        2400            2440
नवाबगंज        2425            2480
मुजफ्फरनगर        2425            2500
लखनऊ        2425            2460
लखीमपुर        2200            2350
फैजाबाद        2250            2370
नोट: गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.