SBI PO Result 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट कब होगा जारी? ऐसे करें चेक मिनटों में
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की और से 2, 4 और 5 अगस्त, 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट इस माह में घोषित किए जा सकते हैं। हालाँकि परीक्षा के रिजल्ट जारी करने को लेकर बैंक द्वारा अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI PO प्रीलिम्स रिजल्ट कब होगा जारी
बैंक के प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट को लेकर मिल रही जानकारी को लेकर इस परीक्षा का रिजल्ट अगस्त के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार पीओ भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन सितंबर, 2025 को किया जाएगा।
ऐसे करें SBI PO Result 2025 चेक
- PO प्रीलिम्स रिजल्ट के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर आप करियर टैब पर क्लिक कर दें।
- यहां आप पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
- जिसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आप यहाँ से रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा के जरिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 541 पदों पर रिक्तियां भरी जाएगी। जिसमें जनरल श्रेणी के लिए 203 पद, एससी के लिए 80, एसटी के लिए 73, ओबीसी के लिए 135 और ईडब्ल्यूएस के लिए 50 पद शामिल है।