कुट्टू के आटे का चीला : व्रत हो या फिर कोई भी दिन, इस टेस्टी और हेल्दी डिश को नहीं करना चाहिए मिस
बहुत से लोग व्रत में कुट्टू का आटा खाते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये जरूरी नहीं है कि इसे सिर्फ व्रत के दौरान ही खाया जाए। आप रोजाना भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कुट्टू के आटे का चीला कैसे बना सकते हैं। आप इसमें सादा नमक और मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं। ऐसा करने से इसका स्वाद भी दोगुना बढ़ जाएगा। आपने अगर अभी तक इसका मजा नहीं लिया है तो अब और देर नहीं करे। यह हेल्दी और टेस्टी होने से आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और परिवार के सभी लोगों को पसंद आएगा।

सामग्री
100 ग्राम कुट्टू का आटा
2 टुकड़े अरबी
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
सेंधा नमक

विधि
– सबसे पहले कूट्टू के आटे को छान लें। इसके बाद इसमें अरबी को उबाल लें और छीलकर इसे मैश कर लें।
– इसके बाद अरबी को मैश कर लें। फिर इसे कुट्टू के आटे में मिला लें।
– अब इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और घोल को अच्छे से मिलाएं।
– इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए रख दें और एक तवा लें।
– धीमी आंच पर तवे पर तेल लगाएं और इस पर घोल को फैलाएं और उसको दोनों तरफ सेकें।
– इसके बाद चीले को प्लेट में निकाल लें और लोगों को सर्व करें।