चोरी की स्कूटी संग युवक गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस ने सम्पूर्णानन्द के पास से दबोचा

0


वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

चोरी की घटना का मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक द्वारा स्कूटी चोरी होने के संबंध में थाना चेतगंज में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस आधार पर 09 सितंबर 2025 को थाना चेतगंज में मु0अ0सं0 194/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
10 सितंबर को मुखबिर खास ने पुलिस को सूचना दी कि चोरी की स्कूटी जैसी ही एक स्कूटी अमर उजाला तिराहे से लकड़ीमंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर सम्पूर्णानन्द कालेज की दीवार के पास खड़ी है। इस पर विश्वास कर चेतगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज पाण्डेय पुत्र नित्यानन्द पाण्डेय निवासी सी 9/110ए हबीबपुरा थाना चेतगंज, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया।

बरामदगी और गिरफ्तारी
पुलिस ने अभियुक्त सूरज पाण्डेय को चोरी की होण्डा एक्टिवा स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी का स्थान और समय
अभियुक्त को 10 सितंबर 2025 को सम्पूर्णानन्द कालेज की दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सफल गिरफ्तारी और बरामदगी में चेतगंज पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें शामिल रहे–

  • प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, थाना चेतगंज।
  • सब इंस्पेक्टर अभिषेक राव, थाना चेतगंज।
  • सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह, थाना चेतगंज।
  • कांस्टेबल अनुज कुमार, थाना चेतगंज।
  • कांस्टेबल मनीष शर्मा, थाना चेतगंज।








Leave A Reply

Your email address will not be published.