यूट्यूबर जसबीर सिंह भी निकला गद्दार, ज्योति मल्होत्रा की तरह चोरी छुपे ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

0

Jasbir Singh: हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वहीं अब पंजाब पुलिस ने ‘जान महल’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले यूट्यूबर जसबीर सिंह (Jasbir Singh) को भी अरेस्ट कर किया है. उसके चैनल के 11 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं. पुलिस का कहना है कि जसबीर पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क में शामिल था. तो चलिए आगे जानते हैं कि क्या ये भी ज्योति मल्होत्रा ​​की तरह भारतीय सेना की गुप्त सूचनाएं ISI को गुप्त रूप से भेज रहा था?

जानें कौन है Jasbir Singh?

जसबीर सिंह (Jasbir Singh) पंजाब के रूपनगर जिले के महलां गांव का रहने वाला है. पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने उसे मोहाली से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जसबीर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा नाम के शख्स के संपर्क में था. शाकिर भारतीय मूल का है, लेकिन आईएसआई के लिए काम करता है. इसके अलावा जसबीर एक पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में भी था. दानिश पहले पाकिस्तान उच्चायोग (दिल्ली) में काम करता था, लेकिन जासूसी के आरोप में उसे भारत से निकाल दिया गया था।

ज्योती मल्होत्रा से क्या कनेक्शन

Jyoti Malhotra

जसबीर के यूट्यूब वीडियो इस बात की गवाही देते हैं कि वह ज्योति को कितने करीब से जानता था। दोनों को पाकिस्तान में एक साथ व्लॉगिंग करते हुए देखा गया है. यहां तक ​​कि पाकिस्तान के पंजाब की सीएम मरियम नवाज के साथ ज्योति की मुलाकात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कथित तौर पर जसबीर ने ही की थी, जो उनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. वह ज्योति के व्लॉगिंग कौशल के भी मुरीद लगते हैं. एक वीडियो में जसबीर सिंह (Jasbir Singh) ने कहा कि अगर आपको व्लॉगिंग सीखनी है तो आपको ज्योति से सीखना चाहिए। अपने एक वीडियो में ज्योति लाहौर में डांस करती नजर आ रही हैं।

अब तक इतने लोग पुलिस के जाल में फंसे

इस पूरे नेटवर्क की जांच करते हुए पंजाब पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें अजनाला (अमृतसर) से फलकशेर मसीह और सूरज मसीह, मलेरकोटला से गुजाला और यामीन मोहम्मद और गुरदासपुर से सुखप्रीत सिंह-करणबीर सिंह शामिल हैं। इन लोगों पर भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी आईएसआई को देने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि वे इस पूरे जासूसी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं और जो भी इसमें शामिल है उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.