India Probable Playing XI For 1st ODI Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (NZ vs IND ODi Series) का पहला मुकाबला (NZ vs IND 1st ODI) बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि ऑकलैंड ODI के लिए Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
ऋतुराज और ईशान को नहीं मिलेगी जगह: भारतीय ODI टीम के टॉप-5 बल्लेबाज़ पूरी तरह फिक्स हैं। Team India के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी खुद कैप्टन शुभमन गिल और हिटमैन रोहित शर्मा सभालेंगे। इसके बाद नंबर-3 से लेकर 5 तक की पॉजिशन पर विराट कोहली, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बैटर केएल राहुल खेलेंगे। ऐसे में ये साफ है कि ऑकलैंड टी20 में तो ऋतुराज गायकवाड और ईशान किशन, दोनों में से किसी एक को भी जगह नहीं मिल रही।
कुलदीप और अक्षर के बीच लड़ाई: ऑकलैंड की पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों को कम ही मदद मिलेगी ऐसे में टीम इंडिया सिर्फ एक स्पिनर को खिलाने पर विचार करेगी। इस पॉजिशन के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के बीच लड़ाई होगी। अक्षर थोड़े आगे रहेंगे क्योंकि वो एक ऑलराउंडर हैं और बैटिंग करके योगदान कर सकते हैं।
बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे सिराज: ऑकलैंड ODI में भारतीय टीम की तेज गेंदबाज़ी की अगुवाई अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद सिराज करेंगे। वो देश के लिए 100 प्लस इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 51 ODI में 77 विकेट लिए हैं। उनके साथ गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाज़ी को धार देंगे। नितिश कुमार रेड्डी एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज़ी के विकल्प होंगे। नमन धीर भी अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से योगदान कर सकते हैं।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज।
पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए) और आकिब नबी।